नई दिल्ली, मई 24 -- उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने रिटायर इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ शासन में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद ऐक्शन शुरू हुआ। इसके बाद शासन ने विजिलेंस को जांच करने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच की। विजिलेंस की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके वाद रिटायर इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रताप सिंह पर एफआईआर दर्ज कर की गई। विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोप है कि जितेन्द्र प्रताप सिंह को नौकरी से एक करोड़ 68 लाख 47 हजार 924 रुपये आय हुई और इस अवधि में खर्च दो करोड़ 74 लाख 14 हजार 817 रुपये किए। इस तरह से उन्होंने एक करोड़ पांच लाख 66 हजार 893 रुपये ज्यादा खर्च किए। रिटायर इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रताप सिंह मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.