धनबाद, दिसम्बर 9 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में सोमवार को अवकाश प्राप्त आठ कर्मियों को समारोह आयाजित कर विदाई दी गई। अवकाश प्राप्त कर्मियों को घड़ी, शॉल, सूटकेस, मोमेंटो, सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र, मिठाई और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के मुख्य कार्मिक प्रबंधक सुधांशु महाजन ने रिटायर कर्मियों के कार्यों की सराहना की। मौके पर एरिया कार्मिक प्रबंधक सुधांशु महाजन, कार्मिक प्रबंधक अभिषेक झा, मुकुल ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...