लखनऊ, जनवरी 1 -- साइबर जालसाजों ने वित्त विभाग से सेवानिवृत्त अफसर अमरजीत सिंह को परिवार समेत मनी लांड्रिंग केस में जेल भेजने की धमकी देकर 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। इस अवधि में 90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जानकारी होने पर बुजुर्ग अफसर के बेटे ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस टीम ने साइबर जालसाजों के खाते में 15 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। साइबर थाना इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी सेक्टर जी निवासी 73 वर्षीय अमरजीत सिंह का बेटा अमरप्रीत सिंह बेंगलुरु में नौकरी करता है। एक दिसंबर को अमरजीत को जालसाज ने वीडियो कॉल की। कहा कि वह मुंबई साइबर क्राइम सेल का अफसर गिरीश कुमार बोल रहा है। उसने अमरजीत सिंह से कहा कि वह मनी लांड्रिग केस में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज है औ...