लखनऊ, जनवरी 8 -- साइबर जालसाजों ने सरकारी विभाग से रिटायर अफसर को वीडियो कॉल कर मनी लांड्रिंग केस में जेल भेजने की धमकी दी। व्हाट्सऐप पर गिरफ्तारी का वारंट भेजकर डराया। 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 92 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है। इंस्पेक्टर साइबर थाना ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक जयंत कुमार सिंह (78) रिशिता अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार में रहते हैं। सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 19 दिसंबर को जालसाजों ने उन्हें वीडियो कॉल की। खुद को सीबीआई अफसर बताया। बोले आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लांड्रिंग में हुआ है। मुंबई में आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उसने जेल भेजने की धमकी देते हुए व्हाटसऐप पर कोर्ट का वारंट भेजा। इससे डर गए। बैंक खातों की जानकारी ली। जालसाज ने कहा कि कुछ खाते दिए जा रहे हैं, उनमें रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.