प्रयागराज, जनवरी 9 -- साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी समेत तीन महिलाओं से दस लरख 81 हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने अलग-अलग तरीकों से शिकार बनाया। अशोक नगर निवासी कौशलेश शुक्ल श्रम विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनकी पत्नी मनोरमा शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बजरंग पंवार नाम के व्यक्ति ने मकान किराए पर लेने के लिए फोन पर संपर्क किया। उसने खुद को सीआईएसएफ में सहायक सब इंस्पेक्टर बताया। कहा कि फोर्स के नियम के मुताबिक पहले उन्हें उसके खाते में यूपीआई के माध्यम से 35 हजार रुपये भेजने होंगे, फिर वह 70 हजार रुपये वह वापस भेजेगा। मनोरमा ने उसके बताए खाते में 35 हजार भेज दिए। इसके बाद उस नंबर पर संपर्क नहीं हुआ। मनोरमा ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं जौनपुर में सरपतहा थाना क्षेत्र में पूरासंभलशाह निवासी निधि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.