दरभंगा, सितम्बर 16 -- जाले। प्रखंड के रतनपुर गांव में भारतीय थल सेना के रिटायर्ड कैप्टन नवल किशोर ठाकुर के आवासीय परिसर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। बैठक में परिषद के मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। रिटायर्ड कैप्टन नवल किशोर ठाकुर, रिटायर्ड कैप्टन चंद्रशेखर सिंह और रिटायर्ड हवलदार महेंद्र साह तीनों को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की दरभंगा जिला इकाई का मार्गदर्शक बनाया गया। इन्हें मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चुने जाने पर रिटायर्ड सैनिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों के हित में सेवा परिषद को सुदृढ़ बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में दृढ़ता के साथ कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया। बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रिटायर्ड कैप्टन नवल किशोर ठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.