मेरठ, मार्च 13 -- मेरठ। साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त सहायक शोध अधिकारी से आयकर अफसर बनकर 6.50 लाख रुपये की ठगी कर दी। साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। नौचंदी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह परिवार कल्याण विभाग के सहायक शोध अधिकारी के पद से रिटायर हैं। 13 सितंबर, 2024 को उनके पास अखिल श्रीवास्तव नाम के शख्स का फोन आया। उन्होंने कहा कि वह नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन बंगलौर से बोल रहे हैं। बताया कि आपने कुछ बीमा एजेंट अथवा ब्रोकरों से पॉलिसी खरीदी थी। उन्होंने भ्रमित कर वह पॉलिसी आपको बेची थीं। नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन उनसे 42.60 लाख रुपये की रिकवरी कर चुका है जो आपको ट्रांसफर होनी है। अगले दिन 14 सितंबर को उनके पास आयकर विभाग बंगलौर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम नितिन कौशिक बताया। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.