चम्पावत, जनवरी 7 -- लोहाघाट। रिटायर्ड शिक्षिका शशि वर्मा (78) का मंगलवार रात को निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को स्थानीय श्मशान घाट लोहाघाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सहायक अभियंता प्रमोद वर्मा ने दी। स्व. वर्मा ने करीब दो साल पहले बच्चों के सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तक का प्रकाशन किया था। जिसे जिले के सभी स्कूलों में निशुल्क वितरित किया गया। निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रहलाद मेहता, गोविंद बोहरा, लक्ष्मण मेहता, सुमन राय, चन्द्र किशोर पांडेय, तारा पंत, विपिन पांडेय, हेम पुनेठा, आशीष राय, ललित तिवारी, पंकज वर्मा, इंद्रलाल वर्मा ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...