गोड्डा, फरवरी 13 -- मेहरमा, एक संवाददाता। गुरुवार को स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपए की निकासी कर वापस अपने घर बोरमा जा रहे 70 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षक दीक्षित राम से पहाड़ खंड के पास दो व्यक्तियों ने उनके पास रखे 50 हजार रुपए की छिनतई कर फरार हो गए। इस बाबत पीड़ित ने मेहरमा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में संलिप्त अपराधी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे। पीड़ित ने बताया कि पैसे की निकासी कर ज्यों हीं पहाड़ खंड बगीचे के पास पहुंचे, कि विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार दिया, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। धक्का लगने से वह गिर पड़े। जिसके बाद दोनों अपराधियों ने उनके पास रखे Rs.50,000 छीन लिए, और चंपत हो गए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.