चंदौली, फरवरी 6 -- पीडीडीयू नगर। रेलवे लोको अस्पताल में 65 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी जामवंत सिंह की उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन और आरपीएफ पीड़ित परिवार को समझने बुझाने में जुटी रही। मृतक जामवंत सिंह के परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों से रेफर करने की बात कही गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें रेफर नहीं किया, जिससे मरीज की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनका निधन हुआ है। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों को शांत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.