जौनपुर, जून 1 -- जौनपुर,संवाददाता लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर तिराहे के पास पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी का शव रविवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव देखने के बाद लग रहा है कि उनकी हत्या की गयी है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। रामकृपाल यादव मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के निवासी थे और वर्तमान में शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में निवास कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की निगरानी कर रहे हैं। घर वालों की माने तो पिछले दो दिनों से वह घर नहीं लौटे थे। उनकी खोजबीन भी जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.