सहारनपुर, जनवरी 20 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में रिटायर्ड शुगर मिल अधिकारी से ठेकेदारी के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी ठेकेदार और उसके परिवार के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पंत विहार निवासी शेर सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2021 में शुगर मिल से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसी दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्र के रेणु विहार कॉलोनी निवासी महीपाल पुत्र मुखीराम उनके घर मरम्मत के काम के बहाने संपर्क में आया। धीरे-धीरे उसने ठेकेदारी में मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए भरोसे में लिया। आरोप है कि शेर सिंह चौहान ने महीपाल और उसकी पत्नी के खातों में करीब 1.33 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जब...