गाजीपुर, जून 8 -- जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के सुभाष नगर कॉलोनी में सेवानिवृत्त मत्स्य अधिकारी के घर चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर 28 लाख के गहने और नगदी उठा ले गए। वह अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के दो दिन पूर्व रेवतीपुर गए थे। रविवार को घर लौटे तो घटना को देखकर आवाक हो गए। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तहसील के सेवानिवृत्त मतस्य अधिकारी नन्द दुबे ने छह जून की सुबह लगभग 8 बजे अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए नगदिलपुर रेवतीपुर गए हुए थे। 8 जून को सुबह 7 बजे जब वे अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार अंदर से बंद था। हरबल्लमपुर निवासी विशाल यादव की मदद से उन्होंने दीवार के सहारे भीतर प्रवेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.