सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। रिटायर्ड फौजी प्रभु दयाल कंडुलना का निधन हो गया। उनके निधन पर वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड जिला इकाई के द्वारा पुरे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेट कर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि प्रभु दयाल कंडुलना वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त सचिव सुबेदार विश्राम कुंडलना के पिता थे। मौके पर रिटायर्ड फौजियों ने सैनिक परंपरा को निभाते हुए अध्यक्ष बीष्णु महतो ने परिजन को तिरंगा देकर सम्मान दिया। मौके पर रिटायर्ड सूबेदार जर्मस केरकेट्टा, सूबेदार असेर कुल्लू, नायक सुरेश तिर्की, नायक कॉर्नेलियस सोरेंग, नायक जुनास डांग, सोमलाल सिंह, जर्मन खेस, गुलाब किंडो, जोसफ सुरीन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...