बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी बादशाह ने पुत्रवधू स्वाति गंगवार, उसके पिता वीरेंद्र सिंह, भाई शिवम और नवनीत के खिलाफ गोली मारने की धमकी, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बादशाह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे मोहित गंगवार की शादी पीलीभीत के बिलसंडा में ओड़ा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी स्वाति गंगवार के साथ फरवरी 2024 में हुई थी। कुछ दिनों बाद स्वाति मोहित को छोड़कर चली गई है। उसके एक बेटा है। स्वाति को जब बेटा मोहित लेने गया तो उसके साथ मारपीट की गई और दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। अब समझौता के नाम पर स्वाति ने मकान, जमीन और दो शस्त्र लाइसेंस आदि अपने नाम कराने को कहा है, तब घर आएगी। आरोप है कि वीरेंद्र, उनके बेटे आदि घर आए और उनके साथ मारपीट की। गोलियों स...