सिमडेगा, सितम्बर 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित घर से रिटायर्ड फौजी विरजमान कंडुलना का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय विरजमान कंडुलना ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम विरजमान अकेले था। जब परिजन घर पहुंचे तो विरजमान का शव फांसी के फंदे में झूल रहा था। परिजनो ने बताया कि विरजमान शराब का आदी था। शराब नहीं मिलने पर वह चिड़चिड़ा हो जाता था। इधर पुलिस ने थाना कांडा संख्या 20/25 के तहत यूडी केस दर्ज कर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...