मुरादाबाद, मार्च 18 -- रिटायर्ड फौजी के बेटे मयंक गुर्जर पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी हर्ष चौधरी उर्फ जानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी हर्ष हमले के दौरान मुख्य आरोपी पार्षद अजय तोमर के साथ वारदात में शामिल था। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी सुभाषचंद गुर्जर का बेटा मयंक फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। 10 मार्च को दोपहर के समय वह आशियाना फेज-2 में रहने वाली अपनी बुआ के बेटे राहुल से मिलकर निकल रहा था। उसी दौरान मोरा मुस्तकम निवासी भाजपा पार्षद अजय तोमर और उसके साथी भटावली निवासी हर्ष चौधरी उर्फ जानी ने घेर कर हमला किया था। आरोपियों ने मयंक को गोली मार दी थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.