लोहरदगा, नवम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।बीएस कॉलेज लोहरदगा के रिटायर्ड प्रोफेसर एवं आदिवासी समाज के प्रबुद्ध नेता प्रो सुरा उरांव का बुधवार को निधन हो गया। सुरा उरांव आदिवासी सामाजिक संगठन के जिला राजी पड़हा समिति के लंबे समय तक देवान रहे। इनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने प्रो सुरा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। धीरज साहू ने कहा कि सुरा उरांव न केवल एक आदर्श शिक्षक थे, बल्कि वे सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के मजबूत स्तंभ भी थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और वर्षों तक बीएस कॉलेज लोहरदगा में सेवाएं देकर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा। सुरा उरांव पिछले कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.