मेरठ, जून 13 -- मेरठ निवासी रिटायर्ड डीआईजी अजय मोहन शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत शासन से की गई। जांच विजिलेंस मेरठ यूनिट को दी गई है। यह शिकायत रिटायर्ड डीआईजी के छोटे भाई ने की है। आरोप लगाया है रिटायर्ड डीआईजी ने करोड़ों की संपत्ति जुटाई है। आर्य नगर निवासी अजय मोहन शर्मा 1989 बैच के पीपीएस अफसर हैं और 2018 में मेरठ में डीआईजी पीएसी रहे थे। यहीं से सेवानिवृत्ति हुई थी। अजय मोहन के छोटे भाई पुनीत मोहन ने सर्तकता अनुभाग के उप सचिव गरीश चंद्र मिश्र से बड़े भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की। आरोप लगाया अजय मोहन शर्मा ने अवैध रूप से धन अर्जित कर संपत्ति जुटाई। आरोप लगाया नोटबंदी के दौरान अजय मोहन ने एसबीआइ प्रभात नगर शाखा में मोटी रकम जमा की। आरोप लगाया मदन मोहन इंस्टीट्यूट आफ स्किल एंड सिक्योरिटी मैनेजमेंट संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.