चम्पावत, नवम्बर 15 -- लोहाघाट। चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ युद्ध लड़ने वाले रिटायर्ड कै. प्रहलाद सिंह देव (88) का निधन शनिवार को उनके आवास प्रेमनगर लोहाघाट में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया। मुखाग्नि उनके पुत्र उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र सिंह देव ने दी। उनके निधन को लोगों ने अपूर्णीय क्षति बताया। स्व. देव 32 साल तक भारतीय सेना में रहे। जिसमें वर्ष 1962 में चीन, 1965 में पाकिस्तान और 1971 में बांग्लादेश के साथ लड़ाई लड़कर देश के गौरव को बढाया। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. आरएस देव, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र जोशी, जिप. सदस्य योगेश जोशी, जीवन मेहता, सतीश पांडेय...