खगडि़या, मई 3 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी उप डाकघर से पेंशन की पैंतीस हजार रुपए की निकासी कर घर लौट रहे रिटायर्ड उपडाकपाल चांदपुर निवासी शिवनंदन मंडल को रास्ते मे तीन उच्चके ने गोगरी वार्ड न्ंबर 11 स्थित मुहल्ले में हाथ से बेग छिनने का प्रयास किया। पीड़ित ने कसकर बेग को पकड़े रहा। उच्चके ने उन्हें बेग छिनने के लिए घसीटा जिससे वे जख्मी हो गया। शोर करने पर स्थानीय लोगो ने इकठ्ठा होकर रुपया छिनने से बचाया। बताया गया कि तीनों उच्चके वार्ड नंबर 11 के मुहल्ले के रहनेवाले थे। घटना की खबर पर गोगरी थाना की पुलिस ने पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ किया। गोग़री थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर उच्चके के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.