नई दिल्ली, मार्च 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आयकर रिटर्न के दौरान आमदनी दिखाने में हेराफेरी हो रही है। खर्चों की तुलना में आमदनी को काफी कम दिखाया जा रहा है। आयकर विभाग ने बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसे मामलों को पकड़ा है, जिसमें आमदनी की तुलना में खर्च दो से तीन गुना तक पाए गए। विभाग ने आयकरदाता के वाहन पर लगे फास्टैग से यात्रा, यूपीआई से लेनदेन और पासपोर्ट के जरिए विदेश यात्रा तक की जानकारी जुटाई। उसके बाद रिटर्न दाखिल करने वाले आयकरदाता और उसके परिवार के सदस्यों का सालाना खर्च जोड़ा गया तो पूरा मामला पकड़ में आया। आयकर विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बीते कुछ महीनों से विभाग ऐसी संदिग्ध आयकर रिटर्न की जांच कर रहा है, जिनमें उसे संदेह है कि आयकरदाता के पास व्यापार या नौकरी के अतिरिक्त कोई दूसरा जरिया भी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.