रांची, सितम्बर 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रिझुआ मुंडा को सर्वसम्मति से झारखंड मुक्ति मोर्चा को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को अनगड़ा डाक बंगला में आयोजित झामुमो अनगड़ा प्रखंड समिति के सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए एक अन्य प्रस्तावित नाम जगेश्वर महतो ने रिझुआ मुंडा के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद रिझुआ मुंडा के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मनीष नायक, दीपक लोहरा, सुधीर मुंडा, गणेश बेदिया और अरविंद उरांव का चयन हुआ। सचिव पद के लिए अमानुल्लाह अंसारी, सज्जाद अंसारी और कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप साहू और आशेश्वर रजवार का नाम प्रस्तावित हुआ था। लेकिन सहमति नहीं बनने के कारण दोनों पदों के चयन के लिए जिला कमेटी को अधिकृत किया गया है। इससे पहले चुनाव पर्यवेक्षक सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.