नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के सभी जल स्रोतों का पुनरुद्धार सरकार की प्राथमिकता है। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर असोला भाटी वन्यजीव अभ्यारण्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 तक अधिकतम जल निकायों को पूरी तरह बहाल किया जाएगा। सिरसा ने कहा कि वेटलैंड जीवन, संस्कृति और पर्यावरण सुरक्षा की आधारशिला हैं। दिल्ली में कभी 1,000 से अधिक जल स्रोत थे, जो अब उपेक्षा और अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। दिल्ली सरकार ने सभी जल स्रोतों के पुनरुद्धार का संकल्प लिया है। उन्होंने असोला भाटी की नीली झील को रामसर साइट घोषित कराने के लिए केन्द्र सरकार के साथ समन्वय की बात कही। पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली रिज को जीवन रेखा बताते हुए कहा कि 10,000 एकड़ भू...