हल्द्वानी, जनवरी 19 -- कालाढूंगी, संवाददाता। नैनीताल रोड पर एक रिजॉर्ट से सटी वन भूमि पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। शिकायत पर वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि अज्ञात लोगों द्वारा झाड़ियां काट कर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर झाड़ी कटान में लगे मजदूरों से पूछताछ की तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर वन विभाग ने मजदूरों को खदेड़ कर दोबारा नहीं आने की हिदायत दी। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी यहां कब्जा करने का प्रयास किया गया था। डिप्टी रेंजर भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...