रामनगर, फरवरी 3 -- रामनगर। कॉर्बेट रिजॉर्ट जीएम एसोसिएशन के पदाधिकारियों और महिला समूह के बीच मंगलवार को संवाद स्थापित किया। जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों का उपयोग होटल रिजॉर्ट्स में होने से महिलाओं का आजीविका संवर्धन हो सके। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने बताया कि कानिया क्षेत्र में महिला समूह की सदस्यों की ओर से तैयार प्राकृतिक रंगों, खाद्य सामग्री और जूस आदि की जानकारी दी। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव साह, महासचिव किरण सागर, एनडी पालीवाल, मनोज कोठारी, कैलाश पडलिया, अनिता गौड, विमला रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...