पीलीभीत, जनवरी 26 -- पूरनपुर। चीनीमिल में रिजेक्ट गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का गन्ना खरीदने से मना कर दिया गया। इस पर गुस्साए किसानों ने क्रय केंद्रों से रिजेक्ट गन्ना लेकर पहुंचे ट्राले की तौल रोक दी। इससे चीनीमिल बंद हो गई। ट्राला कांटा शुरु होने पर मिल फिर से चालू हो सकी। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में अर्ली अैर सामान्य गन्ने की खरीद की जा रही है। रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की ट्रालियां लौटाई जा रहीं हैं। रविवार को दर्जनों किसान रिजेक्ट गन्ने से भरी ट्रालियां लेकर मिल पहुंच गए। मिल प्रबंधन ने रिजेक्ट गन्न खरीदने से मना करते हुए किसानों से ट्रालियां वापस ले जाने को कहा। किसानों ने कटौती कर गन्ना खीदने कह बात कही। इसके बावजूद उनकी टालियों की तौल नहीं की गई। इस पर गुस्साए किसानों ने क्रय केंद्र से पहुंचे ट्राले में रिजेक्ट गन्ना बताते हुए उसकी ...