कौशाम्बी, मार्च 9 -- डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पढ़े नारी-बढ़े नारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से समीरा बानो ने महिला दिवस के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इसी क्रम में छात्राओं ने 'नारी कमजोर नहीं है, आज की नारियां किसी मामले में पुरुषों से कम नहीं है कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंच का संचालन काजल कुशवाहा ने किया। छात्रा जौकिया रिज़वी, यमन रिज़वी, नसीम बानो, कोमल, तस्कीन, सदफ, समर इत्यादि ने भाषण, चुटकुला, कहानी और नारी सशक्तीकरण पर प्रस्तुति देते हुए अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. शैला भारती, डॉ. ततहीर बानो रिज़वी, रश्मि सिंह, ज़ीनत जहरा, ममता देवी, व तौकीर फातिमा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.