बुलंदशहर, जनवरी 8 -- खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में रिजवाना ने हिन्दू युवक से शादी की। जिसके बाद रिजवाना रिंकी बन गई। जिसके बाद एसएसपी के समक्ष बयान हुए हैं। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि बुलंदशहर जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी रिजवाना ने हिन्दू रिती रिवाजों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के कोमल शर्मा के साथ विवाह किया है। दोनों का विवाह खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में हुआ। अब रिजवाना ने अपना नाम बदल कर रिंकी रख लिया है। सुनील सोलंकी ने बताया कि इसके संबंध में रिजवाना ने एसएसपी के समक्ष बयान दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.