रांची, जनवरी 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-5 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से डोरंडा कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज सहित अन्य संस्थानों के छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि भौतिकी और गणित जैसे कठिन विषयों में उन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया गया है, जबकि उनकी परीक्षाएं अत्यंत संतोषजनक रही थीं। छात्रों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस परिणाम को स्वीकार नहीं करते। उनके अनुसार, इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रशासन से वार्ता के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.