बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता । शहर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस के कार्यालय में सोमवार शाम लगभग पांच बजे विभागीय कार्य निपटा रहे उप निरीक्षक हरेन्द्र यादव को अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके चलते कार्यालय में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उन्हे मेडिकल कालेज लाये जाने पर चिकित्सक ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया गया। वह गोरखपुर के निवासी थे। देहात कोतवाली के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात गोरखपुर के एम्स थाने के जगदीशपुर निवासी हरेन्द्र यादव (58) पुत्र संत प्रसाद यादव पुलिस लाइन के कार्यालय में बैठे कामकाज निपटा रहे थे। तभी अचानक दिल का दौरा पड़ा और कुर्सी पर बेसुध हो गये। आनन फानन दरोगा को यातायात निरीक्षक राम प्रसाद यादव उनको लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उन्हे मृत घोषित कर दिया। वह 1987 बैच के पुलिस महकमे के दरोगा थी। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.