औरैया, फरवरी 20 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शुक्रवार को शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन के आवासीय व अनावासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप और समयबद्ध ढंग से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की प्रतिदिन निगरानी की जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि जिला जांच समिति समय-समय पर कार्य का परीक्षण करेगी और यदि कहीं कमी या लापरवाही मिली तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर शासन को अवगत कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंत...