सीतामढ़ी, मई 12 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के 13 केन्द्रों पर रविवार को कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच बिहार कर्मचारी चयन आयोग की कार्यालय परिचारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। एकल पाली में आयोजित परीक्षा में तार्किक प्रकृति के रिजनिंग व मैथ के घुमावदार सवालों को हल करने में परीक्षार्थी उलझे रहे। शहर के नगरपालिका मिडिल स्कूल भवदेपुर केन्द्र पर परीक्षा देकर बाहर आये परीक्षार्थी प्रियरंजन शर्मा, मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, खुशी प्रिया, मानव कुमार आदि ने बताया कि परीक्षा में रिजनिंग व मैथ के सवाल कठिन था। ज्यादातर सवाल तार्किक प्रकृति के थे। सवालों को हल करने में काफी समय लगा है। वहीं रंजन कुमार, शनि झा ने बताया कि सामान्य ज्ञान का सवाल ठीकठाक था। उधर डीईओ प्रमोद कुमार साहु ने बताया कि केन्द्रों से प्राप्त खैरियत रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.