बरेली, जनवरी 12 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के देवरनियां- बहेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रिछा रोड क्रासिंग- 21/ए आज सोमवार 12 जनवरी को मरम्मत कार्य के बन्द रहेगा। क्रासिंग पर बीसीएम मशीन द्वारा ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत का कार्य किया जाएगा। क्रासिंग पर सुबह 08.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह से बन्द रहेगा। वैकल्पिक मार्ग क्रासिंग- 20/सी (वशूपुर गांव) से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...