देवघर, सितम्बर 21 -- देवघर। रिखिया थाना के फतेहपुर गांव में 5 सितंबर को 81 वर्षीया वृद्धा की चाकू मार कर निर्मम हत्या और घर में लूट मामले में प्राथमिकी के बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अब तक न तो किसी आरोपी की पहचान हो सकी है, ना ही कोई गिरफ्तारी हुई है, जिससे पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बता दें कि रिखिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 5 सितंबर देर रात लूट के इरादे से एक घर में घुसे बदमाशों को घटना का विरोध करने पर 81 वर्षीया वृद्धा कमली देवी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद घर में रखे करीब 3-4 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और बर्तन लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह घर की महिलाएं रोज़ की तरह पुराने मकान में झाड़ू लगाने पहुंचीं थी। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.