देवघर, सितम्बर 19 -- देवघर,प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के लोढ़िया में एक सप्ताह पूर्व फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हलांकि मामले में पुलिस किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों व्यक्ति फायरिंग की घटना के दौरान मौके के आसपास देखे गए थे और उनके गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। रिखिया थाना के लोढ़िया निवासी बीरेंद्र कुमार राव के घर गोलीबारी की घटना आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ी हो सकती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवक फायरिंग कांड में शामिल थे या नहीं। उनके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.