देवघर, अगस्त 11 -- देवघर। देवघर-दुमका रेलवे लाइन पर रिखिया थाना के खपरोडीह के पास रविवार सुबह एक युवक का शव होने की जानकारी रिखिया थाना प्रभारी को हुई । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। कई घंटों बात शव की पहचान मोहनपुर थाना के जमुनियां गांव निवासी 40 वर्षीय चुन्नी लाल मरांड़ी के रुप हुई। घटना की जानकारी उसके परिवार वाले को होते ही पुत्र समेत सभी लोग सदर अस्पताल पहुंचे। शव का पोस्टर्माटम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर चले गए। इस संबंध में मृतक के पुत्र अनिल मरांडी ने बताया कि पिता ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर अपनी जान दे दी। उन्होने बताया कि पिता कुछ वर्षों से शहरी इलाके में एक मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था। उक्त मकान...