देवघर, दिसम्बर 25 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना के रतनपुर गांव के पास टोटो पलटने से सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही सदर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया गया। महिला की पहचान 35 वर्षीया सुनीता देवी, पति- मुकेश यादव के रूप में की गयी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...