देवघर, दिसम्बर 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगच्छा नहर के पास उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक कर्मचारी से ऋण किस्त की रकम छीन लिया गया है। इस संबंध में पीड़ित बैंक कर्मी ने रिखिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित की नन्दन कुमार पंडित (29 वर्ष) जो जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकरीबांक गांव का निवासी है। वह वर्तमान में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, देवघर शाखा में ग्राहक संबंध पदाधिकारी (सीआरओ) के पद पर कार्यरत है। आवेदन के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को वह ग्राम बरगच्छा के सेंटर नंबर 1172 में ऋण किस्त की वसूली के लिए गया था। पीड़ित ने बताया कि उसने 32 ग्राहकों से कुल 1,18,114 रुपये की ऋण किस्त वसूली की थी। वसूली के बाद वह मोटरसाइकिल से बैंक शाखा में राशि जमा करने के लिए लौट...