देवघर, दिसम्बर 22 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी रंजीत महथा के गौशाला से एक गाय, एक बछड़ा चोरी हो गई है। घटना के बाद उन्होने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत महथा ने बताया कि उनकी गाय व उसका बच्चा हमेशा की तरह घर के पास स्थित गौशाला में बंधे हुए थे। शनिवार देर रात को खाना दे कर अपने कमरे में आराम कर रहे थे । रविवार जब वह रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद गौशाला पहुंचे तो वहां गाय और बछड़ा मौजूद नहीं थे। पहले उन्होंने सोचा कि शायद पशु किसी तरह खुलकर आसपास निकल गए होंगे, लेकिन काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने आसपास के खेतों, गांव के रास्तों और पड़ोसी गांवों में भी पशुओं की तलाश की। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर भी कोई ठोस जा...