चंदौली, फरवरी 22 -- पीडीडीयू नगर। होली पर्व के मद्देनजर नगर स्थित एक लॉन में रविवार को सब जग चल्ल्नहार ट्रस्ट की ओर से रिक्शा चालकों में कपड़े, मिठाई तथा आर्थिक सहायता की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने जरूरतमंद चालकों को सामग्री देकर शुभकामना दी। अध्यक्ष विक्की जुनेजा, राजेंद्र यादव, आशीष जायसवाल, नितिन गुप्ता, सागर गुप्ता, सतीश जिंदल, इंद्रजीत शर्मा, संजय राय, डिंपल सिंह, डब्बा तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश जायसवाल और संचालन सरदार नरेंद्रपाल सिंह और कयामुद्दीन ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...