घाटशिला, जनवरी 22 -- बहरागोड़ा। बुधवार को बहरागोड़ा बाजार स्थित महिला कल्याण समिति परिसर में सेवा और सम्मान का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने क्षेत्र के 100 गरीब और जरूरतमंद रिक्शा चालकों के बीच खुशियां बांटीं। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान कुणाल ने सभी रिक्शा चालकों को गंजी और ट्राउजर भेंट कर सम्मानित किया। ठंड के इस मौसम में उपहार पाकर रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और समाजसेवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, गुड्डू शुक्ला, तपन कुमार ओझा, चीकू गोस्वामी, सुदीप पट्टनायक, मिंटू पाल, सागीर हुसैन, जगन्नाथ नायक, बाबू माइती आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...