मथुरा, जनवरी 4 -- वृन्दावन में रिक्शा चलाने वाले युवक का शव रविवार दोपहर मांट में वृन्दावन तिराहे के समीप खाली पड़े प्लाट में बने गड्ढे के पानी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे कर पंचायतनामा की कार्रवाई की। वह पिछले रविवार से गायब था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मांट क्षेत्र में वृंदावन तिराहे पर खाली पड़े प्लाट में बने गड्ढे में भरे पानी में लोगों को शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मौके पर हुजूम लग लगा। सूचना पर थाना पुलिस ने मौका मुआना कर शव को पानी से निकलवा कर उसकी पहचान कराई। इस दौरान उसकी शिनाख्त मांट राजा निवासी गोविंदा (35) के रूप में उसके बड़े भाई बांके ने की। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उसने बताया कि उसका भाई वृन्दावन में रिक्शा चलाता था, लेकिन पिछले रविवार से वह घर नहीं लौटा था। इस...