उन्नाव, जनवरी 12 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के खंभौली गांव के रहनेवाले 55 वर्षीय शिव नरायन पुत्र मुल्ला प्रसाद गांव के ही बलवीर (50) पुत्र रघुबर के साथ बाइक से बांगरमऊ की बाजार आए थे। सोमवार शाम अपने घर लौटते समय नगर के संडीला मार्ग पर स्थित बाबा भैरवानंद मंदिर के निकट अचानक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद नागरिकों ने आनन फानन दोनों घायलों को यहां के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर दोनों घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...