बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी कस्बे के कबीर नगर निवासी किशुनिया ने रिक्शे की बैट्री चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। तहरीर में बताया कि एक जनवरी को उसका रिक्शा दरवाजे के पास खड़ा था। सुबह जब देखा तो रिक्शे की बैट्री गायब थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बैट्री चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...