देहरादून, मार्च 26 -- मजदूर संघ ने माउंटरोज स्थित कार्यालय में बैठक की जिसमें गोल्फ कार्ट व रिक्शा श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी 121 रिक्शा चालकों को गोल्फ कार्ट देने के लिए पालिका से वार्ता की जायेगी वहीं रिक्शा श्रमिकों को समायोजित करने के लिए मसूरी स्थित बेकरी हिल,रोड किनारे की पार्किंगों, मोती लाल नेहरू रोड पार्किग, कंपनी बाग पार्किग में दस दस मजदूरों को समाहित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मजदूर संघ से जुडे बोझा व रिक्शा श्रमिक मौजूद रहे। बैठक में गंभीर पंवार, सोबन सिंह पंवार, जयमल सिंह, बीरबल सिंह नेगी, रमेश गौड, सुनील टम्टा, संपत्ति लाल, अतर सिंह पंवार, विनोद लाल, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.