अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़। आगरा जोन स्तर पर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी व तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल विकसित किया गया था। इसके माध्यम से जोन के सभी जिलों के रिक्रूट आरक्षियों का ऑनलाइन टेस्ट हुआ था। मूल्यांकन टेस्ट में छेरत पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षी विक्रांत ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। इस पर एडीजी द्वारा रिक्रूट आरक्षी की व्यावसायिक दक्षता, लगन व अनुशासन की सराहना की गई। गुरुवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने विक्रांत को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...