हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। सबसे पहले परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड का टर्नआउट चेक कर रिक्रूट आरक्षियों को निर्देशित किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन हाथरस में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। इसके बाद परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा। रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण काल उनके भविष्य की नींव है। इस दौरान प्राप्त होने वाला शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण उनके संपूर्ण पुलिस सेवा में मार्गदर्शक बनेगा। रिक्रूट्स को मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.