पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- पीलीभीत। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों एवं पुलिस लाइन टीम के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने बाजी मार ली। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कड़े मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। प्रथम सेमीफाइनल टीम नंबर चार और 14 के मध्य खेला गया। जिसमे टीम नंबर 14 ने फाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय सेमीफाइनल टीम नंबर सात व पुलिस लाइन टीम के मध्य हुआ। जिसमें टीम नंबर सात ने विजय प्राप्त की। इसके उपरांत फाइनल मुकाबला टीम नंबर सात व टीम नंबर 14 के बीच खेला गया। जिसमे टीम नंबर सात रिक्रूट आरक्षियों की विजेता रही जबकि टीम नंबर 14 पुलिस लाइन की उपविजेता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.