अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा। आगामी त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले में सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए रिक्रूट आरक्षियों को भी अब सड़क पर उतारा जा रहा है। रविवार रात सीओ नौगावां सादात अवधभान सिंह भदौरिया के नेतृत्व में रिक्रूट आरक्षियों ने अमरोहा शहर व देहात क्षेत्र तक लगभग आठ किमी पैदल गश्त किया। एसपी एके आनंद ने उन्हें रात्रि गश्त और फील्ड क्राफ्ट एंड टैक्टिक्स का व्यवहारिक अभ्यास कराया। इसके अलावा रात्रि रूट मार्च के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। वहीं, नाइट विजन उपकरणों एवं दूरबीन के प्रयोग की भी जानकारी दी। रात्रि रूट मार्च टीपी नगर चौराहे से शुरू होकर कोट रोड, गांधी मूर्ति होते हुए बंबूगढ़ चौराहे पर संपन्न हुआ। इसके बाद एसपी ने पुलिस कार्यालय में आरक्षियों को रात्रि संतरी की भूमिका, संदिग्ध गतिविधियो...